{"_id":"680fc08aaae1464d420fea93","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-a-parked-truck-two-died-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-127620-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रक में भिड़ी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रक में भिड़ी, दो की मौत
विज्ञापन
अनपरा। थाना क्षेत्र के अनपरा-सिंगरौली मार्ग पर सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक को तेज गति में लेकर भाग रहे थे, इसी दौरान खड़ी ट्रक में टकरा गए। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
कुलडोमरी ग्राम पंचायत के खोड़िया निवासी शिवकुमार (23) और नाहर सिंह (33) अनपरा क्षेत्र की परियोजनाओं में ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी करते हैं। सोमवार की शाम दोनों ड्यूटी से घर लौट रहे थे। औड़ी मोड़ के आगे पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर निकले तो कुबरी मोड़ पर पुलिस के वाहन चेकिंग की आशंका में बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवार युवक तेजी से भागने लगे। इसी दौरान सामने से वाहन आ गया। अचानक बाइक को सड़क किनारे मोड़ दिया। अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। अनपरा एसओ एसपी वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।