फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrollable pickup trampled Shikshamitra

बेकाबू पिकअप ने शिक्षामित्र को रौंदा

Thu, 19 May 2022 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable pickup trampled Shikshamitra
सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में बृहस्पतिवार को बेकाबू एक पिकअप ने पैदल जा रहे शिक्षामित्र को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मयवाहन फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बहुअरा गांव निवासी हरिओम सिंह (50) शिक्षामित्र के पद प्राथमिक विद्यालय बहुअरा बंगला में तैनात थे। बृृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे स्कूल से हरिओम पैदल अपने घर जा रहे थे। रास्ते में वाराणसी की तरफ से राबर्ट्सगंज की ओर जा रही पिकअप पीछे से शिक्षामित्र को रौंदते हुए निकल गई। आसपास के लोगों के सहयोग से घायल के परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने हरिओम को देखते ही मृत घोषित कर दिया। कोतवाल एसएन मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के परिवार के लोग जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed