फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Umbha scandal: testimony not due to deteriorating health of main plaintiff

उभ्भा कांड: मुख्य वादी की तबियत खराब होने से नहीं हुई गवाही

Thu, 01 Apr 2021 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Umbha scandal: testimony not due to deteriorating health of main plaintiff
सोनभद्र/घोरावल। 17 जुलाई 2019 को घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 11 आदिवासियों की जान चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने 28 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय को सौंपा। विशेष न्यायालय एससी-एसटी के यहां चल रही सुनवाई के तहत बृहस्पतिवार को पुन: सुनवाई होनी थी, लेकिन मुख्य वादी की तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ सका। ऐसे में न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तिथि तय की है।
विज्ञापन

आदिवासियों की ओर से वकील नित्यानंद द्विवेदी ने बताया कि मामले की सुनवाई में बृहस्पतिवार को मुख्य वादी लल्लू की गवाही होनी थी, लेकिन उसकी तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना उसने पैरोकार के जरिए दी है। ऐसे में अब अगली सुनवाई 14 अप्रैल को होगी। घोरावल सीओ संजय वर्मा ने बताया कि उभ्भा कांड में मृतक रामसुंदर के पुत्र लल्लू सिंह की तहरीर पर ही तत्कालीन प्रधान यज्ञदत्त सहित 28 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को न्यायालय में सुनवाई होनी थी, वहां लल्लू की गवाही थी, लेकिन तबीयत खराब होने से गवाही नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इनसेट-
11 लोगों की मौत से दहल गया था सोनांचल
जुलाई 2019 सोनभद्र के इतिहास में काले अक्षर में लिख गया। इसकी वजह उभ्भा कांड है। वहां एक सोसाइटी की जमीन को लेकर वहां तत्कालीन प्रधान यज्ञदत्त भूर्तिया पक्ष और आदिवासी परिवार के बीच इस कदर विवाद हुआ था कि खूनी संघर्ष हो गया। इसे सरकार ने गंभीरता से लिया और तत्काल कई अधिकारी निलंबित किए गए। आदिवासियों को मुआवजा भी दिया गया। यह घटना देशभर में चर्चा का विषय बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed