{"_id":"6a5a67a1518a2cea010dcbd9","slug":"two-youths-killed-in-road-accident-due-to-collision-of-uncontrolled-vehicle-with-bike-in-sonbhadra-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में हादसा: बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, सड़क पर लाश देख राहगीरों ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में हादसा: बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, सड़क पर लाश देख राहगीरों ने बुलाई पुलिस
Fri, 17 Jul 2026 11:04 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:04 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में विढ़मगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ। बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों ने सड़क किनारे दो युवकों के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। विंढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
एक मृतक की पहचान अखिलेश कुमार (25) पुत्र शिव प्रसाद निवासी देवढ़ी, थाना विंढमगंज के रूप में हुई, जबकि दूसरे मृतक की पहचान देवढ़ी गांव निवासी अंकुर (21 वर्ष) पुत्र छट्ठू भुइंया के रूप में हुई। दोनों मृतक एक ही गांव के निवासी थे। पुलिस ने दोनों शवों को दुद्धी सीएचसी की मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
एसओ रविकांत मिश्रा का कहना है कि दूसरे मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही दुर्घटना कर फरार हुए वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन