{"_id":"662a24d30e34136f860330bb","slug":"two-youths-died-in-road-accident-due-to-collision-with-bus-in-sonbhadra-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में जीजा-साले की मौत: बेकाबू बस की चपेट में आने से गई बाइक सवार युवकों की जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में जीजा-साले की मौत: बेकाबू बस की चपेट में आने से गई बाइक सवार युवकों की जान, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 25 Apr 2024 03:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 25 Apr 2024 03:09 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बेकाबू बस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। बेकाबू बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद बाधित हुआ आवागमन
बाइक सवार दोनों युवक जुगैल मार्ग से ओबरा से चोपन की तरफ जा रहे थे। सेमिया तिराहे पर चितरंगी (मप्र) से चोपन जा रही बस ने अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान मुन्ना लाल प्रजापति (26) और सुनील प्रजापति (30) के रूप में हुई। दोनों आपस में जीजा-साला थे। घटना के बाद कुछ देर के लिए रास्ता भी बाधित हुआ। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे जुगैल एसओ भैया शिव प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बस को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।