फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two youths died due to lightning in sonbhadra dead bodies lying in forest all night

Sonbhadra News: लकड़ी बीनने गए दो युवकों की बिजली गिरने से मौत, रात भर जंगल में पड़े रहे शव

Sat, 17 Sep 2022 04:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Sep 2022 04:35 PM IST
सार

सोनभद्र के  बेलछ ग्राम पंचायत के टेकमा टोला निवासी मेवालाल (22) और शिवशंकर (20) शुक्रवार को लकड़ी के लिए जंगल गए थे। दोनों रात तक घर नहीं लौटे। तलाश शुरू हुई तो दोनों के शव जंगल में पड़े मिले। 

विज्ञापन
Two youths  died due to lightning in sonbhadra dead bodies lying in forest all night
एक ही गांव के दो युवकों की मौत से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के चोपन थाना अंतर्गत बरवां पहाड़ी के पास बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों शुक्रवार को लकड़ी बीनने जंगल में गए थे। रात भर उनका शव जंगल में ही पड़ा रहा। शनिवार को परिजन उन्हें ढूंढते हुए जंगल में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


बेलछ ग्राम पंचायत के टेकमा टोला निवासी मेवालाल (22) और शिवशंकर (20) शुक्रवार को गांव के तीन अन्य युवकों के साथ जलावनी लकड़ी लाने बरवां पहाड़ी के जंगल में गए थे। लौटते समय वह दोनों पानी पीने के लिए रूक गए, जबकि अन्य तीन साथ लकड़ी लेकर घर आ गए। इसी दौरान बारिश होने लगी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात तक दोनों के न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। शनिवार को दोपहर में वह उन्हें ढूंढते हुए जंगल में गए, जहां दोनों का शव पड़ा था। शरीर पर बिजली से झुलसने के निशान थे। ग्रामीण शव लेकर घर आए। ग्राम प्रधान श्याम नारायण ने सूचना पुलिस को दी। चोपन एसओ लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि बिजली गिरने से दो युवकों के मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed