फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two youths cooking chicken on banks of pond were tied pole hanged hostage and beaten video viral

UP: तालाब किनारे मुर्गा बना रहे दो युवकों को डंडे से बांधकर लटकाया, पीटा, जादू-टोना का शक; वीडियो वायरल

Sat, 25 Oct 2025 05:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 05:12 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र में युवकों को बांधकर पीटने की वीडियो वायरल होते ही पुलिस अलर्ट हो गई। जुगैल थाना की पुलिस के अनुसार, मामला एक सप्ताह पहले का है। आरोपियों के लिए दबिश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Two youths cooking chicken on banks of pond were tied pole hanged hostage and beaten video viral
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुगैल थाना क्षेत्र के खरहरा गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्तेदारी में आए दो दोस्तों को जादू-टोने के शक में डंडे से बांधकर लटकाते हुए पूर्व प्रधान के घर ले जाया गया। वहां हाथ-पैर बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। घटना करीब एक सप्ताह पहले का है।

विज्ञापन




शनिवार को इसका वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। सीओ ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़ितों का बयान दर्ज किया। मामले में एससी-एसटी सहित बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन


ओबरा थाना क्षेत्र के रासपहाड़ी (बिल्ली-मारकुंडी) निवासी एक व्यक्ति चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया टोला बखरौड निवासी दोस्त के साथ जुगैल थाना क्षेत्र के देवखर (खरहरा) गांव में गत 16 अक्तूबर को गया हुआ था। वहां पहुंचने पर पता चला कि उसके साढ़ू कहीं गए हुए हैं। दोनों एक मुर्गा भी पकाकर खाने के लिए साथ ले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मची अफरातफरी

साढ़ू को न पाकर खुद ही खरहरा गांव स्थित तालाब किनारे आग जलाकर उसे भूनने लगे। कुछ ग्रामीणों को शक हुआ कि दोनों तालाब किनारे बैठकर जादू-टोना कर रहे हैं। जिस तालाब किनारे दोनों आग में मुर्गा पका रहे थे, उसे गांव के ही पूर्व प्रधान लल्लू उर्फ रामविलास का बताया जा रहा है। 

बताते हैं कि शक होने पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी लल्लू को दी। लल्लू ने उन्हें घर लाने के लिए कहा। इसके बाद 5-6 ग्रामीण पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों को डंडे से बांधकर कंधे पर टांगते हुए लटकाया गया। वहां से ग्रामीण लल्लू के घर पहुंचे और दोनों की लाठी-डंडे से पिटाई की गई। 

दो दिन मामला दबा रहा। 18 अक्तूबर को रासपहाड़ी निवासी युवक क्षेत्र के ही एक समाजसेवी के पास पहुंचे। वह उन्हें लेकर जुगैल थाने पहुंचे जहां मामला दर्ज करते हुए दो को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जब शेष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तब शनिवार को पीड़ित से ही जुड़े व्यक्ति ने घटना का एक वीडियो वायरल कर दिया।

सुभासपा नेता सहित कई को बताया जा रहा है घटना में शामिल
पीड़ित की तरफ से दी गई तहरीर में पूर्व प्रधान लल्लू के ललकारने पर उनके बेटे, दामाद सहित अन्य पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई का आरोप लगाया गया है। इसमें एक आरोपी के सुभासपा से जुड़ा होने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि दोपहर से शाम 4 बजे तक उन्हें बंधक बनाए रखा गया। बीच-बीच में मारपीट की जाती रही। किसी तरह वह लोग खुद को बचाकर वहां से भागे। अस्पताल जाकर दवा-इलाज कराया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई।

मामले में गत 19 अक्तूबर को ही एससी-एसटी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना की जानकारी प्राप्त होने पर शनिवार को मौके का निरीक्षण कर जुगैल पुलिस को जरूरी निर्देश दिए गए। शेष आरोपियों के भी गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है। पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए उनका बयान दर्ज किया गया है। चोटें सामान्य प्रकृति की पाई गई हैं। -हर्ष पांडेय, सीओ ओबरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed