फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two workers died due to earthen pot collapse, four people buried in debris

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का ढूहा ढहने से दो मज़दूरों की मौत, मलबे में चार लोग दबे

Sun, 24 Oct 2021 05:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 Oct 2021 05:24 PM IST
सार

सोनभद्र  के गुरुवल गांव के कुछ लोग मिट्टी निकालने पास के शिल्पी गांव से सटी पहाड़ी पर गए थे। पहाड़ी के एक हिस्से में मिट्टी निकालते समय बड़ा ढूहा ढह गया।

विज्ञापन
Two workers died due to earthen pot collapse, four people buried in debris
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी का ढूहा ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं। काफी मशक्कत से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। इसमें दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव के कुछ लोग मिट्टी निकालने पास के शिल्पी गांव से सटी पहाड़ी पर गए थे। पहाड़ी के एक हिस्से में मिट्टी निकालते समय बड़ा ढूहा ढह गया। इसके नीचे गुरुवल निवासी राजकुमार कोल (36), सूरज कुमार (20), दिलीप (18), जितेंद्र (28), गंगाराम (50), विजय (50) दब गए।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे औ बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पाकर पुलिस टीम भी पहुंच गई। काफी मशक्कत से सभी को बाहर निकाला गया। इसमें राजकुमार कोल और सूरज कुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दिलीप, जितेंद्र, गंगाराम, विजय को घोरावल सीएचसी पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी पाकर मृतकों के परिजन सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक राजकुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वहीं सूरज की शादी नहीं हुई है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed