{"_id":"61750314961e721f4b12bd2f","slug":"two-workers-died-due-to-earthen-pot-collapse-four-people-buried-in-debris","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का ढूहा ढहने से दो मज़दूरों की मौत, मलबे में चार लोग दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का ढूहा ढहने से दो मज़दूरों की मौत, मलबे में चार लोग दबे
Sun, 24 Oct 2021 05:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 24 Oct 2021 05:24 PM IST
सार
सोनभद्र के गुरुवल गांव के कुछ लोग मिट्टी निकालने पास के शिल्पी गांव से सटी पहाड़ी पर गए थे। पहाड़ी के एक हिस्से में मिट्टी निकालते समय बड़ा ढूहा ढह गया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी का ढूहा ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं। काफी मशक्कत से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। इसमें दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव के कुछ लोग मिट्टी निकालने पास के शिल्पी गांव से सटी पहाड़ी पर गए थे। पहाड़ी के एक हिस्से में मिट्टी निकालते समय बड़ा ढूहा ढह गया। इसके नीचे गुरुवल निवासी राजकुमार कोल (36), सूरज कुमार (20), दिलीप (18), जितेंद्र (28), गंगाराम (50), विजय (50) दब गए।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे औ बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पाकर पुलिस टीम भी पहुंच गई। काफी मशक्कत से सभी को बाहर निकाला गया। इसमें राजकुमार कोल और सूरज कुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दिलीप, जितेंद्र, गंगाराम, विजय को घोरावल सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
उधर, घटना की जानकारी पाकर मृतकों के परिजन सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक राजकुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वहीं सूरज की शादी नहीं हुई है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर उनका बुरा हाल है।