फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two were arrested for carrying liquor by putting fake number plates on their pickup.

Sonebhadra News: पिकअप पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जा रहे थे शराब, दो गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two were arrested for carrying liquor by putting fake number plates on their pickup.
सोनभद्र। जिले के रास्ते पड़ोसी प्रांतों में मादक पदार्थों की तस्करी जोरों पर हैं। पुलिस की टीम ने मंगलवार की रात फिर अंतरराज्यीय सीमा से 76 पेटी में 681 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। फर्जी नंबर प्लेट लगी पिकअप के सहारे यह शराब मप्र भेजा जा रहा था। शक्तिनगर पुलिस ने तेलगांव सीमा के घेराबंदी कर पिकअप को पकड़ा। दो तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि अंतरराज्यीय सीमा पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत मंगलवार को शक्तिनगर पुलिस ने तेलगांव बाॅर्डर पर संदिग्ध पिकअप को रोका। जांच हुई तो पिकअप के अंदर 76 पेटी में 681 लीटर अवैध शराब लदी थी। इसकी कीमत करीब 5.15 लाख है।
विज्ञापन

छानबीन में पिकअप का नंबर भी फर्जी मिला। पुलिस टीम ने मौके से आजमगढ़ के कंजहित थाना देवगांव निवासी योगेंद्र प्रताप यादव और चंदौली के धीना निवासी ज्ञानप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों को पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में शक्तिनगर के एसएसआई चंद्रभान सिंह, एसआई मनीष द्विवेदी, सुधीर कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed