फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two units of Obra thermal project closed due to technical fault

Sonebhadra News: ओबरा तापीय परियोजना की दो इकाइयां तकनीकी खराबी के कारण बंद

Mon, 24 Feb 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two units of Obra thermal project closed due to technical fault
ओबरा बी तापीय परियोजना की दो इकाइयां तकनीकी खराबी के चलते सोमवार को बंद हो गईं। इससे परियोजना के बिजली उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई। इकाइयों के बंद होने के बाद अभियंताओं ने इसे ठीक करने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

ओबरा परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली 12वीं इकाई सोमवार सुबह लगभग सवा नौ बजे के करीब बंद हुई। दोपहर लगभग 2:30 बजे परियोजना की दो सौ मेगावाट क्षमता वाली 13वीं इकाई को भी तकनीकी खराबी के कारण बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं अभियंताओं ने के प्रयास से 13वीं इकाई को बंद होने के 15 मिनट बाद दोपहर लगभग पौने तीन बजे दोबारा लाइटअप कर लिया गया। वहीं शाम करीब पांच बजे बिजली उत्पादन शुरू कर लिया लेकिन इकाई कुछ देर बाद पुनः बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई को पुनः लाइटअप करने का प्रयास किया जा रहा है। देर शाम तक उत्पादन पर शुरू होने की संभावना है। शाम तक परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता की 9वीं इकाई से 156, 10 वीं इकाई से 153 एवं 11वीं इकाई से 105 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था। उधर, ओबरा सी की 660 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई से 424 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed