फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two trucks collided, causing a two-hour traffic jam on one lane.

Sonebhadra News: दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद एक लेन पर दो घंटे तक जाम

Thu, 27 Nov 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collided, causing a two-hour traffic jam on one lane.
डाला। चोपन थाना क्षेत्र की डाला चढ़ाई पर बुधवार को सुबह राखड़ लदे दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक ट्रक हाईवे पर पलट गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे की एक लेन जाम होने के कारण करीब दो घंटे तक दूसरी लेन से वाहनों का आवागमन हुआ।
विज्ञापन

रेणुकूट की ओर से रॉबर्ट्सगंज की तरफ दो वाहन राखड़ लादकर जा रहे थे। सुबह साढ़े सात बजे डाला चढ़ाई स्थित सड़क पास कटिंग के पास आगे चल रहे हाईवा के चालक ने अचानक ब्रेक मारकर अपने वाहन को मोड़ दिया। इससे पीछे चल रहे ट्रेलर की हाईवा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन डिवाइडर पार कर गए और हाईवा पलट गया। हाईवा में लदी राख सड़क पर बिखर गई। इससे यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को बस स्टैंड के पास से लगभग तीन सौ मीटर वन-वे कर दिया। एक लेन दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम रही। हाईवा चालक सोनू ने बताया कि राखड़ लादकर गाजीपुर जा रहा था। पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर चालक मुन्ना निवासी गढ़वा झारखंड ने बताया कि विंध्यनगर से राखड़ लोड कर प्रयागराज जा रहा था। आगे जा रहे ट्रक के अचानक मुड़ने के कारण हादसा हो गया। सड़क पर बिखरे राखड़ और हाईवा को राजमार्ग से सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के सहयोग से हटाया, तब यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed