फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two sides beaten for the way, one dead

रास्ते को को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत

Thu, 20 Feb 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two sides beaten for the way, one dead
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव में बुधवार को रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अखिलेश 50 की मौत हो गई। जिला अस्पताल के मर्चरी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। उधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर फोर्स पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बारी महेवा गांव में बुधवार की सुबह करीब दस बजे सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की बात लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया था। ब्रेकर को ही लेकर दोबारा शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को घरवाले लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश कुमार की हालत गंभीर देख कर उसे ट्रामा सेेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। उधर मारपीट में अधेड़ की मौत होने की खबर मिलते ही फोर्स अस्पताल और घटनास्थल पर पहुच गई। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। करमा थानाध्यक्ष संतोष सिंह का कहना है कि हमलावरों की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed