फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two people including a woman got burnt due to lightning, admitted

Sonebhadra News: बिजली गिरने से महिला समेत दो व्यक्ति झुलसे, भर्ती

Sun, 29 Sep 2024 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two people including a woman got burnt due to lightning, admitted
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की देर शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से महिला समेत दो लोग झुलस गए। परिजन गंभीर रूप से झुलसे दोनों को एंबुलेंस से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत के गुरहवा टोला निवासी राकेश कुमार (24) पुत्र गिरिजाशंकर शनिवार देर शाम खेत से घर लौट रहा था। उसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश के साथ तेज गरज चमक के साथ आसमान में से बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गया। दूसरी घटना नेवारी गांव की बताई जा रही है। गांव की रहने वाली मन्नू (38) पत्नी सतीश बारिश के दौरान अपने घर के आंगन में बैठी थी। उसी समय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। अचेतावस्था में होने से घरवालों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचें। चिकित्सक दोनों को भर्ती करके उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के मुुताबिक दोनों की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed