फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two passers were killed by bus

बस के चपेट में आए दो राहगीरों की मौत

Mon, 19 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two passers were killed by bus
शक्तिनगर। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी पुलिस चौकी के करेला गांव के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो राहगीरों की मौत हो गई। घटना की वजह तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कूल बस बताई जा रही है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार अनियंत्रित बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित बस पलट गई। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक की लापरवाही सामने आई है। गोरबी चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने बताया कि मोरवा स्थित श्री साईं साईं मंगलम कॉलेज की बस को लॉकडाउन में करेला गांव निवासी चालक धर्मराज बस अपने पास गांव में ही रखता था। सोमवार दोपहर चालक ने बस को ग्रामीण अंचल में दौड़ाने लगा। तेज रफ्तार होने के कारण बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और रोड किनारे चल रहे दीपक कुमार पनिका (18) एवं नंदलाल बैस (22) वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल दोनों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed