फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two Panchayats of Sonbhadra made it to the Swachhata News

Sonebhadra News: स्वच्छता समाचार में सोनभद्र की दो पंचायतों ने बनाई जगह

Tue, 27 May 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two Panchayats of Sonbhadra made it to the Swachhata News
देश के अति पिछड़े जिलों में शामिल सोनभद्र की दो ग्राम पंचायतों ने केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से जारी पत्रिका में जगह बनाई है। दोनों पंचायतों के प्रधान की पहल को सराहते हुए मंत्रालय ने इसे दूसरों के नजीर बताया है।
विज्ञापन

इन दोनों प्रधानों ने जिले के मेरी प्लास्टिक-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाया है, जिसका असर भी दिख रहा है।
विज्ञापन

खास बात यह कि उत्तर प्रदेश से सिर्फ सोनभद्र की इन्हीं दो पंचायतों का उल्लेख पत्रिका में है। इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।सोनभद्र नीति आयोग के उन 112 जिलों में शामिल हैं, जिसे विकास के विभिन्न मापदंडों पर अति पिछड़ा माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां की भौगोलिक चुनौतियां अन्य जिलाें से अलग हैं। प्रधानमंत्री की अपील पर जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल शुरू की गई है। ग्राम पंचायतों में हर घर पर बोरे टंगवाए गए हैं, जिसमें लोगों को अपने घर से निकलने वाला प्लास्टिक एकत्रित करना है।
इसे गांव से ब्लॉक और फिर जिलास्तर पर एकत्रित कर निस्तारित करने की योजना है। इसी के तहत रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की ऊंचडीह गांव की प्रधान अर्चना त्रिपाठी ने प्लास्टिक अभियान को महिलाओं की स्वच्छता से जोड़ते हुए अपने गांव में लागू किया है।
इसके तहत प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर देने पर पंचायत की ओर से महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर घोरावल ब्लॉक के रघुनाथपुर ग्राम पंचायत के प्रधान खुद ई-रिक्शा लेकर रोजाना सुबह घर-घर से कचरा एकत्रित करते हैं।

इन दोनों प्रधानों को पिछले माह जिला स्तर पर पंचायती राज दिवस पर पुरस्कृत भी किया गया था। अब उनके प्रयासों को केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय से प्रकाशित मासिक पत्रिका स्वच्छता समाचार में शामिल किया गया है। इसमें दोनों प्रधानों के प्रयासों का विस्तार से उल्लेख करते हुए सोनभद्र की पहल को दूसरे जिलों के लिए अनुकरणीय बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed