अहमदाबाद और दिल्ली से सोनभद्र आए दो और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले में मंगलवार को जुगैल और बीजपुर थाना क्षेत्र में दो और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने की। दोनों में से एक जुगैल निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति गुजरात के अहमदाबाद से 26 मई और बीजपुर निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति 3 जून को दिल्ली से आने पर होम क्वारंटीन किया गया था।
फिर इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है। दोनों को मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। डीएम के निर्देश पर इलाकों को सील कर दिया गया। क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है।
एक और मरीज स्वस्थ
जिले में मिले 24 संक्रमितों में से अब तक चार लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। इनमें से मिर्जापुर से मंगलवार को एक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर तियरा शिवदत्त पहुंच गया। इसके पहले बहराइच जिला निवासी दो भाई और मथुरा निवासी एक मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल 10 मरीजों का उपचार मिर्जापुर और 10 का मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर लेवल 1 में चल रहा है।