फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two laborers died, two injured in road accidents

Sonebhadra News: सड़क हादसों में दो मजदूरों की मौत, दो घायल

Mon, 20 Nov 2023 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two laborers died, two injured in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनभद्र। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार की रात हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हुए। उनका उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घोरावल में धान कटाई के लिए जा रहे मजदूर ने पिकअप से गिरकर दम तोड़ दिया तो मधुपुर के पास हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ छठ पूजा पर घर आ रहा था। दोनों शव का सोमवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बाइक सवार तीनों युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

दोस्तों के साथ छठ पूजा में शामिल होने आ रहा था युवक, दो गंभीर
मधुपुर/रामगढ़। सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव के पास रविवार की रात बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। उसके दो अन्य साथी गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बड़ी मशक्कत से घंटों बाद युवकों की पहचान हुई। वह छठ पूजा के लिए बनारस से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तेलंग गांव निवासी गोविंद (30), सनोज (25) और विजय उर्फ कयर (35) बनारस में मजदूरी करते हैं। सनोज की पत्नी हीरावती ने छठ पूजा की थी। इसमें शामिल होने के लिए सनोज रविवार की शाम काम खत्म होने के बाद घर आ रहा था। गोविंद और विजय भी उसके साथ हो लिए। तीनों अर्द्धरात्रि में करीब एक बजे बाइक से कम्हरिया स्थित एक ढाबा के पास पहुंचे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से तीनों सड़क पर गिर गए। लहूलुहान पड़े युवकों को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सुकृत चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गाेविंद को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों को गंभीर हाल में वाराणसी रेफर कर दिया गया। बाइक के नंबर को आधार बनाकर छानबीन की तो गई तीनों की पहचान हुई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बाइक कब्जे में ले ली गई है। दूसरे वाहन की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों में छोटा था गोविंद
गोविंद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मौत की वजह सिर में गंभीर चोट को बताया जा रहा है। गोविंद दो भाइयों में छोटा था। उसके एक छह साल की बेटी और चार साल का पुत्र है। पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। गोविंद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। ग्रामीणों के मुताबिक अगर हेलमेट लगाया होता तो गोविंद की जान बच सकती थी।
वाहन की छत पर बैठे मजदूर की सड़क पर गिरने से मौत
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार चौकी अंतर्गत बर्दिया गांव में रविवार की रात पिकअप से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। वह पिकअप की छत पर बैठकर सफर कर रहा था। इसी पिकअप में उसके परिवार के अन्य सदस्य भी थे।
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघरा गांव निवासी राजेश्वरी बंसल (28) अपने परिवार व अन्य श्रमिकों के साथ धान की कटाई करने राबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। उसकी पत्नी, बच्ची सहित अन्य श्रमिक पिकअप के अंदर थे, जबकि राजेश्वरी पिकअप की छत पर बैठा था। देर रात बर्दिया गांव में सड़क की एक चढ़ाई पर अचानक चलती पिकअप से राजेश्वरी सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल राजेश्वरी को घोरावल सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि राजेश्वरी दो भाइयों में छोटा था। उसे तीन साल की एक बेटी है। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल और शिवद्वार चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।

बार-बार बुलाती रही पत्नी, नीचे नहीं आया राजेश्वरी
पिकअप में बैठे लोगों ने बताया कि राजेश्वरी गाड़ी की छत पर बैठा था। पत्नी ने उसे कई बार कहा कि वह नीचे आकर बैठे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा था। गाड़ी के नीचे गिरते ही पत्नी व साथी श्रमिक अवाक रह गए। अपनी आंखों के सामने सुहाग उजड़ता देख पत्नी बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed