{"_id":"626a96278feef7449d13a895","slug":"two-kutcha-houses-burnt-due-to-fire-thousands-of-damages-sonbhadra-news-vns6506863188","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो कच्चे मकान जले, हजारों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो कच्चे मकान जले, हजारों की क्षति
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को आग लगने से काफी क्षति हुई। कोन की अनुसूचित बस्ती में आग से कच्चा मकान जल गया तो बीजपुर के डोडहर गांव में अगलगी से परिवार बेघर हो गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया।
कोन की अनुसूचित बस्ती में अपराह्न करीब तीन बजे राजकुमार के घर में आग लग गई। संदिग्ध हाल में लगी आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को आगोश में ले लिया। चीख-पुकार मचाते हुए लोग बचाव कार्य में जुटे। आसपास के जल स्रोतों की मदद से काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। गृह स्वामी राजकुमार ने बताया कि अगलगी से घर-गृहस्थी का सामान, कपड़ा सहित हजारों की क्षति हुई है। उधर, बीजपुर थाना अंतर्गत डोडहर गांव के मोखना टोले में जंगल की आग से एक कच्चा मकान जल गया। जंगल में लगी आग रौद्र रूप लेकर बस्ती की ओर बढ़ गई। मोखना टोले में देवी दयाल बैगा का कच्चा मकान आग की जद में आ गया। अगलगी से पूरी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। ग्राम प्रधान ने एनटीपीसी रिहंद के अग्निशमन टीम को सूचना दी। टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया।
अभी वाहन नहीं है, खुद से आग बुझा लें...
अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे फोन कर चंदौली-सोनभद्र की सीमा पर स्थित सथवल गांव में आग लगने की सूचना दी गई। फोन रिसीव करने वाले कर्मचारी ने सूचना तो दर्ज कर ली लेकिन कोई भी वाहन उपलब्ध न होने की दलील देते हुए खुद से आग बुझाने की सलाह दी। कहा कि फिलहाल कोई वाहन उपलब्ध नहीं है। वाहन कब तक आएगा, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में मदद का इंतजार किए बगैर तत्काल ट्रैक्टर से जोताई कर दें, जिससे आग को बढ़ने से रोका जा सके। फोन करने वाले ग्रामीण घंटों से धधकती आग के गांव की ओर बढ़ने की दुुहाई देते रहे तो दूसरी ओर विभाग अपनी विवशता जताता रहा। देर शाम तक कोई मदद न मिलने पर लोगों ने खुद के प्रयास से आग बुझा ली।