फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two killed five injured in road accidents

सड़क हादसों में दो की गई जान, पांच घायल

Thu, 15 Oct 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two killed five injured in road accidents
सोनभद्र। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं पांच लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

पहली घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव में कनहर पुल के पास बृहस्पतिवार शाम सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारते हुए एक ट्रक करीब सौ फीट गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक सहित चार लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर गंभीर रूप से घायल एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोन क्षेत्र से दुद्धी कस्बे का एक ट्रक बिस्किट की पेटियां एजेंसी में पहुंचाने के बाद वापस दुद्धी लौट रहा था। तभी हीराचक गांव में कनहर पुल के पास हादसा हुआ। इसमें ट्रक के केबिन में चालक के अलावा तीन मजदूर भी सवार थे। घटना में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया। घायलों में रंजीत कुमार गुप्ता उर्फ रिंकू (35) निवासी खजुरी, कोतवाली क्षेत्र दुद्धी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने बताया कि हादसे में तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वाहन की चपेट से राजगीर की मौत
चुर्क/शक्तिनगर। चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के पुलिस लाइन के समीप बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों को जिला अस्पताल ले गए जहां पारस (35) को मृत घोषित कर दिया गया। घायल अरुण (18) को बीएचयू रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के मुसही गांव के हैं। ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज शुरू होने से पहले ही पारस ने दम तोड़ दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक और घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के अनुसार पारस राजगीर का काम करते थे। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं शक्तिनगर स्थित एनसीएल कृष्णशिला परियोजना में ओबी हटाने के कार्य में लगी निजी कंपनी पीसी पटेल में बुधवार शाम वाहन पलट गया, जिससे चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है आपरेटर असलम द्वारा मिट्टी डंप किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed