{"_id":"61e01ed08df7930300347bdd","slug":"two-including-the-khalasi-died-in-road-accidents-sonbhadra-news-vns6332610159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में खलासी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में खलासी समेत दो की मौत
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में ट्रक के खलासी समेत दो लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा के समीप राबर्ट्सगंज की तरफ से मारकुंडी की ओर जा रहे एक ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया। ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के किनारे चला गया। इस दौरान ट्रक पर सवार खलासी मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मागलिया निवासी अंशू सोनी (20) नीचे गिर गया। ट्रक का चालक घायल खलासी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे बिच्छी गांव में हुई। अज्ञात वाहन के धक्के से कुशीनगर के रहसू गांव निवासी पप्पू (30) गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुुुहार लगाने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही पुलिस ने मृतक घरवालों को घटना की जानकारी दी।