{"_id":"62e820971e5e96791c017d47","slug":"two-hundred-days-work-in-mnrega-got-six-hundred-rupees-sonbhadra-news-vns666979039","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में दो सौ दिन काम, छह सौ रुपये मिले दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में दो सौ दिन काम, छह सौ रुपये मिले दाम
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत खेत मजदूर संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। 23 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान मनरेगा मजदूरों को वर्ष में दो सौ दिन काम और छह सौ रुपये न्यूनतम मजदूरी देने, सभी खेत मजदूरों को पक्का आवास के लिए जमीन, शौचालय, रसोई घर के साथ पशुशाला की भी व्यवस्था करने, वनाधिकार कानून के तहत जंगलों में बसे आदिवासियों के नाम पट्टा, एससी-एसटी एक्ट को सख्ती से लागू करने, प्रवासी मजदूरों को सुरक्षा, रोजगार, आवास के लिए केंद्रीय कानून बनाने, किसानों को एमएसपी की गारंटी देने सहित अन्य मांगे प्रमुखता से उठाई गईं। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव आरके शर्मा, सुरेश कोल, पुरुषोत्तम, नंदलाल आर्य, बसावन गुप्ता, देव कुमार विश्वकर्मा, अशोक कुमार, नोहर भारती, एसएस मिश्र, हीरावती देवी, फूलमति, बुद्धिराम, हनुमान प्रसाद आदि शामिल रहे। उधर, घोरावल तहसील कार्यालय में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आईपीएफ) व मजदूर किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। बैठक में आईपीएफ के तहसील प्रवक्ता श्रीकांत सिंह, मजदूर किसान मंच के संयोजक सदानंद कोल, युवा मंच के घोरावल अध्यक्ष सूरज कोल, सेवा लाल कोल, लक्ष्मण कोल, सोनिया, अनंत बैगा, विनोद बैगा, छोटे लाल कोल, सुरेश कोल, अमलेश कोल, रूपलाल कोल, कैलाश चौहान, तीरथ कोल, मुनिया कोल आदि रहे।