{"_id":"65d4f2fd582d68873f093de4","slug":"two-friends-riding-a-bike-were-hit-by-a-tractor-both-died-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-109688-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार दो दोस्त, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार दो दोस्त, दोनों की मौत
विज्ञापन
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हेलमेट न होने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना सिलथम से पटना गांव के बीच हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
पटना गांव निवासी इंद्रजीत (22) पुत्र महेंद्र पासवान और मनोज चेराे (21) पुत्र महेंद्र चेरो बाइक से सिलथम की ओर आए थे। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे दोनों युवकों का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि घटनास्थल पर दोनों तरफ से ढलाव होने के कारण वाहनाें की गति तेज थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक इंद्रजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था, जबकि मनोज पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।