{"_id":"5f6a3a448ebc3e22191082cc","slug":"two-died-due-to-lightning-one-scorched-sonbhadra-news-vns548801543","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा
विज्ञापन
दुद्धी/घोरावल/चोपन। जिले मेें पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गोहड़ा गांव में बिजली की चपेट में आने से एक की व्यक्ति मंगलवार को मौत हो गई । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि हृदय नारायण (40) पुत्र शिव प्रसाद निवासी गोहड़ा की मौत हो गई । हृदय नारायण घर से जंगल में लकड़ी लेने जा रहे थे। इस बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।
उधर, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भैंसवार ग्राम पंचायत के झरना टोला निवासी गुडडू मौर्या (45) पुत्र बच्चालाल मौर्या मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे अपनी साइकिल पंचर की दुकान पर साइकिल की रिपेयरिंग कर रहे थे। उसी दौरान तेज गरज चमक और बारिश के बीच बिजली गिरने से गुड्डू उसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान संजय यादव ने उन्हें निजी साधन से घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार 108 और 112 नंबर एम्बुलेंस सेवा पर मोबाइल से फोन किया लेकिन किसी भी एम्बुलेंस सेवा का फोन नहीं उठा और न ही कोई रिस्पांस मिला। इसके बाद पिकअप बुक करके गुड्डू को घोरावल सीएचसी ले जाया गया। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने सीएचसी पहुंचकर बिजली से झुलसे युवक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
उधर, चोपन में सोमवार की शाम करीब पांच बजे मवेशी चरा रहा एक व्यक्ति की बिजली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्दिया में बीते सोमवार को शाम करीब पांच बजे अशोक (33) पुत्र जोखन निवासी कतवरिया सोनभद्र आकाशीय बिजली के चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उनके साथ मवेशी चरा रहे अन्य लोग उन्हें गंभीर हाल में सीएचसी चोपन ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना की जानकारी प्रशासन को न देकर लोग शव लेकर घर चले आए।
इनसे ट
बिजली आपूर्ति बाधित
चोपन। बिजली गिरने से चोपन फीडर से विद्युत आपुर्ति सोमवार शाम से ही पूरी तरह से बाधित है। इस बीच मंगलवार को शाम तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। इस बीच करीब आधा दर्जन ट्रांसफारमर भी जल गए। बिजली आपूर्ति ठप हो जाने के कारण फीडर से जुड़े इलाकों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान चोपन गांव, सिंदुरिया, बर्दिया एवं नगर में आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की वजह से पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। इस बाबत चोपन विद्युत फीडर से जुड़े अवर अभियंता ब्रह्म दत्त पटेल ने बताया कि विभाग आपूर्ति बहाल करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जो ट्रांसफार्मर जल गयें हैं उन्हें बदलने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है।