जहर खाने से दो की हुई मौत
आनन-फानन में बाइक से एक व्यक्ति के साथ छविनाथ अपने बेटे को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए। लेकिन रास्ते में बिच्छी गांव के पास युवक ने दम तोड़ दिया। छविनाथ ने बताया कि मुकेश की शादी तय थी, लेकिन अभी विवाह की तिथि तय नहीं हुई थी। दो भाईयों में वह छोटा था।उसने जहर का सेवन क्यों किया यह कुछ समझ में नहीं आ रहा है। दूसरी घटना करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव की है। रात करीब साढ़े दस बजे आशा (45) ने जहर खा ली।
महिला के उल्टी करने पर उसके घरवालों को घटना की जानकारी हुई। शोर-शराबा सुन कर आसपास के लोग भी जुट गए। घरवाले एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा सौंप दिया।