फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two children died due to drowning in Bandhi

Sonebhadra News: बंधी में डूबने से दो बच्चों की मौत

Sun, 21 May 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two children died due to drowning in Bandhi
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत धनौरा गांव के पिपराही टोला में शनिवार को बंधी में डूबने से ननिहाल आए किशोर समेत दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों नहाते समय गहरे पानी में चले गए। घंटों बाद उनका शव उतराने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

बभनी के कोंगा गांव निवासी हृदयनाथ यादव का पुत्र राकेश (12) धनौरा गांव के पिपराही टोला स्थित अपनी ननिहाल आया था। शनिवार की सुबह वह पड़ोस में रहने वाले गुलाब यादव की पुत्री उषा (10) के साथ खेल रहा था। खेलते हुए दोनों बच्चे घर से थोड़ी दूर पर स्थित बंधी की ओर गए और वहां नहाने लगे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। घंटों बाद बच्चों को कहीं न देख घरवाले उनकी तलाश में जुट गए। इसी बीच बंधी के पास चरवाहों ने बच्चों का कपड़ा देख सूचना घरवालों को दी। थोड़ी ही दूर पर बंधी में शव उतराता दिखा। बाहर निकालने पर शव की पहचान राकेश और उषा के रूप में हुई। बच्चों के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्र राय, कस्बा चौकी संजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि पंचनामा के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed