फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two arrested with heroin worth 15 lakh rupees in sonbhadra

Sonbhadra News: 15 लाख की हेरोइन के साथ दो अरेस्ट, गांव-गांव घूमकर खोजते थे ग्राहक; बताया- कहां से लाते थे माल

Mon, 29 Apr 2024 04:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 04:19 PM IST
सार

Sonbhadra News: बरामद हेरोइन की कीमत 15 लाख रुपये है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी रामस्वरुप वर्मा, एसआई विमलेश कुमार सिंह, बृजेश कुमार पांडेय, राहुल पांडेय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Two arrested with heroin worth 15 lakh rupees in sonbhadra
जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के सदर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को 150 ग्राम हेराइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, बाइक व हेरोइन बिक्री के 53 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में एक महिला समेत दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

सीओ सिटी राहुल पांडेय ने सदर कोतवाली में मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व तस्करी रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने बरेला महादेव मंदिर के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 150 ग्राम हेरोइन व इलेक्ट्रानिक तौल मशीन बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों की पहचान जैत गांव निवासी अमरेश और राकेश बियार के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि बरेला निवासी चांदनी और मन्नर उर्फ हरिश्चंद्र से हेरोइन लेकर वह गांवों में जाकर बेचते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

सीआ ने बताया कि मामले में चांदनी और मन्नर की संलिप्तता भी मिली है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed