फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two arrested in gang rape case, one absconding

सामुहिक दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 13 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in gang rape case, one absconding
दो दिन पूर्व घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा फॉल के जंगल में मौसेरे भाई को बंधक बनाकर अनुसूचित जाति की विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुधवार रात पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस की जांच तीन आरोपियों के दुष्कर्म में शामिल होने की बात सामने आई है। इसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घोरावल कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता के मौसेरे भाई ने बुधवार रात तहरीर देकर बताया कि बीते 11 जनवरी को वह अपनी मौसेरी बहन के साथ बाइक से मुक्खा फॉल गया था। लौटते समय अपराह्न करीब तीन बजे रास्ते में पांच युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। बहन का हाथ पकड़कर जबरदस्ती झाड़ियों में ले गए। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट किया और मेरा हाथ-पैर बांध दिया। झाड़ियों में ले जाकर मनीष, राजू और राहुल ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। मोबाइल छीनकर सिम तोड़ दिया और मामला उजागर करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। लोकलाज के भय और सदमे से दोनों घटना के एक दिन बाद बुधवार को घोरावल कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता के मौसेरे भाई की तहरीर पर मनीष पंडित, राजू, राहुल उर्फ मुन्नू, विशाल यादव, गिल्लू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों राजू और राहुल उर्फ मुन्नू को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed