{"_id":"5707f67f4f1c1b7970c811aa","slug":"twin-brothers-including-three-students-immersed-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुड़वा भाइयों समेत तीन छात्र डूबे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुड़वा भाइयों समेत तीन छात्र डूबे, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवसर इलाके के झोको गांव निवासी जुड़वा भाइयों समेत तीन छात्रों की गुरुवार की शाम तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह तीनों के शव मिले। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए।
झोको निवासी जुड़वां भाई रामू (12), लक्ष्मण (12) पुत्र बहादुर साकेत और रजनीश (12) पुत्र रामकरण साकेत झोंका प्राथमिक पाठशाला में चौथी कक्षा में पढ़ते थे। गुरुवार को परीक्षा देकर तीनों दोपहर 12 बजे के करीब घर के लिए निकले, लेकिन शाम तक नहीं पहुंचे। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे रहने वाले शिवधारी केवट ने बताया कि शाम चार बजे के करीब बच्चों को तालाब की तरफ जाते देखा था। परिवारीजन तालाब किनारे पहुंचे तो वहां बच्चों के कपड़े, चप्पल मिले।
रात में गांव के लोगों ने तालाब में बच्चों की तलाश शुरू कर दी। रात 12 बजे के करीब एक छात्र का शव मिला। सुबह होते-होते दो और शव मिल गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची और पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।