फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trying to spoil atmosphere in Sonbhadra remains of missing animal found thrown

UP News: सोनभद्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, लापता पशु का फेंका मिला अवशेष, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Fri, 28 Jul 2023 10:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Jul 2023 10:02 PM IST
सार

सोनभद्र के उत्तर मोहाल निवासी एक महिला का पशु गुरुवार रात गायब हो गया था। शुक्रवार शाम एक नाले में लापता पशु का अवशेष पड़ा था। उससे कुछ दूरी पर शरीर के दूसरे हिस्से का भी अवशेष था। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा मचाते हुए मेन चौक के पास धरने दिया।

विज्ञापन
Trying to spoil atmosphere in Sonbhadra remains of missing animal found thrown
पशु का अवशेष मिलने से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के उत्तर मोहाल में शुक्रवार शाम एक पशु का अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से गुस्साए लोग सड़क पर उतर गए। हंगामा मचाते हुए मेन चौक के पास धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के मुताबिक माहौल बिगाड़ने के लिए अराजक तत्वों ने ऐसी करतूत की है। जांच जारी है।

विज्ञापन


एक महिला का पशु गुरुवार रात गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार शाम उत्तर मोहाल में पशु का अवशेष पड़ा था। उससे कुछ दूरी पर शरीर के दूसरे हिस्से का भी अवशेष था। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोग हंगामा मचाने लगे। नारेबाजी करते हुए मेन चौक के पास धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री विजय मिश्र सहित दो को एक-एक साल की सजा, छह साल पहले दी थी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा

कुछ ही देर में एएसपी कालू सिंह, एसडीएम निखिल यादव, सीओ सिटी राहुल पांडेय, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तत्काल अवशेष हटवाते हुए नाराज लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। एहतियात के तौर पर नगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एएसपी ने बताया कि माहौल बिगाड़ने के लिए शरारती तत्वों ने ऐसी करतूत की है, लेकिन जनता इसे भलीभांति समझ रही है। लोग साथ हैं। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ऐसी हरकत करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed