फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trying to get rid of illegal sand laden truck by attacking Ranger

रेंजर पर हमला कर अवैध बालू लदा ट्रक छुड़ाने की कोशिश

Mon, 16 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Trying to get rid of illegal sand laden truck by attacking Ranger
अवैध बालू लदा ट्रक पकड़ने से बौखलाए दबंगों ने रविवार की रात सिंदूरिया रोड के पास वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। रेंजर के वाहन में टक्कर मारी और वनकर्मियों से तीखी झड़प की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेरेबंदी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से बालू लदा ट्रक, एक बोलेरो और बाइक को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

डाला रेंजर राजेश सोनकर विभागीय टीम के साथ रात्रि में सिंदूरिया रोड पर गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने जुगैल इलाके से बालू लादकर ट्रक आने की सूचना दी। वन विभाग की टीम ने घेरेबंदी कर ट्रक को रोक लिया। चालक से कागजात मांगे तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। नियम विरुद्ध बालू परिवहन के आरोप में ट्रक को पकड़कर टीम रेंज कार्यालय ले जाने लगी। इसी दौरान सूचना पाकर एक बाइक व बोलेरो सवार कुछ लोग पहुंच गए। रेंजर के सरकारी वाहन में टक्कर मारकर रोक दिया। इसके बाद वनकर्मियों से झड़प करते हुए ट्रक को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। वनकर्मियों ने सूचना तत्काल चोपन पुलिस को दी। भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। रेंजर राजेश सोनकर ने बताया कि बालू लदा ट्रक, एक बोलेरो व बुलेट को रेंज कार्यालय में सीज कर दिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसओ नवीन तिवारी ने बताया कि रेंज अधिकारी की तहरीर पर अजय पाठक, मंगल मौर्य, आलोक मिश्र, सुशील पांडेय, चालक विजय कुमार व खलासी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed