फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck rammed into mud on railway tracks goods train bogie collide in sonbhadra

बड़ा हादसा होने से बचा: रेल पटरी के किनारे मिट्टी में धंसा ट्रक, मालगाड़ी की बोगी टकराई

Fri, 21 May 2021 02:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 May 2021 02:46 PM IST
सार

रेलवे की पटरियों को बिछाने में उपयोग किए जाने वाले पत्थर के स्लीपर (खंभे) लेकर आया एक ट्रक पटरी के किनारे मिट्टी में धंस गया था। उसी समय मालगाड़ी आ गई थी।

विज्ञापन
Truck rammed into mud on railway tracks goods train bogie collide in sonbhadra
क्रेन से हटाया गया ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोनभद्र जिले में बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के कोरौल गांव के पास चोपन-शक्तिनगर रेल मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रक से मालगाड़ी की बोगी टकरा गई। इससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। मालगाड़ी करीब एक घंटे तक खड़ी रही।

विज्ञापन


रेलवे की पटरियों को बिछाने में उपयोग किए जाने वाले पत्थर के स्लीपर (खंभे) लेकर आया एक ट्रक पटरी के किनारे मिट्टी में धंस गया। इससे ट्रक टेढ़ा हो गया था। उसे निकालने का प्रयास चल रहा था. तभी शक्तिनगर की ओर से एक मालगाड़ी कोयला लेकर चोपन की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


ट्रक का कुछ हिस्सा रेलवे ट्रैक की ओर लटका हुआ था, जो मालगाड़ी की बोगी से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि उस दौरान मालगाड़ी की स्पीड काफी कम थी। गार्ड ने तत्काल वॉकी-टॉकी से जानकारी मालगाड़ी के लोको पॉयलट को दी। इस पर वहीं मालगाड़ी रोक दी गई, जिससे कोई घटना नहीं होने पाR। करीब 11 बजे जीआरपी व रेलवे के लोगों ने मिलकर ट्रक को निकलवाया उसके बाद मालगाड़ी को वहां से रवाना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed