फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck owners will not operate trucks in the district from 20Aug

20 अगस्त से जिले में ट्रकों का संचालन नहीं करेंगे ट्रक मालिक

Wed, 18 Aug 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Truck owners will not operate trucks in the district from 20Aug
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौपते मोटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। ओवरलोडिंग के नाम पर उत्पीड़न से क्षुब्ध ट्रक मालिकों ने 20 अगस्त से ट्रक संचालन न करने का निर्णय लिया है। खनिज और परिवहन विभाग के रवैए से नाराज ट्रक मालिकों ने डीएम और एडीएम से मिलकर भी अपनी बात रखी। स्पष्ट किया कि वह ओवरलोडिंग रोकने के लिए तैयार हैं। लिहाजा 20 से अपने ट्रक नहीं चलाएंगे, मगर इसके बाद ओवरलोड ट्रकों का संचालन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का कहना था कि गिट्टी-बालू का परिवहन करने वाले ट्रकों को आए दिन ओवरलोडिंग के नाम पर रोका जाता है और ट्रक मालिक को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताते हुए मोटा जुर्माना कर दिया जाता है। आए दिन की इस समस्या से ट्रक मालिक पूरी तरह टूट चुके हैं। बेहतर हो कि प्रशासन प्लांट से ही अंडरलोड माल देने की व्यवस्था कराए। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन के साथ अवैध परिवहन भी धड़ल्ले से हो रहा है। इसके लिए खनिज विभाग की ओर से लगाए गए बैरियर पर प्रतिगाड़ी दो से तीन हजार रुपये की वसूली की जाती है। अवैध परिवहन पर जुर्माना और सख्त कार्रवाई का प्रावधान है, लेकिन अवैध ढंग से माल लादने और उसे बैरियर पर पास करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। बेतहाशा उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर एसोसिएशन ने 20 अगस्त से ट्रकों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। इसके बाद सड़कों पर ओवरलोड वाहन दिखते हैं तो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर, सचिव अंकुर कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed