फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   truck loaded with gas cylinders ran over a cyclist in sonbhadra dead family members devastated

दर्दनाक: गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने साईकिल सवार को रौंदा, मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 20 Jul 2024 12:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 12:58 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ में ग्रामीणों ने ही शव की शिनाख्त की। परिजन मौके पर पहुंच गए और दहाड़ मारकर बिलखने लगे।

विज्ञापन
truck loaded with gas cylinders ran over a cyclist in sonbhadra dead family members devastated
सोनभद्र में इसी ट्रक से हुआ था हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहगंज थाना क्षेत्र शाहगंज बाजार से सटे भुडकुड़ा रोड तिराहे पर शनिवार की सुबह करीब सवा 11 बजे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से कुचलकर साईकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई हैं।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि क्षेत्र के बरसोत गांव निवासी राकेश कुमार (41) पुत्र रामप्रताप अपनी साईकिल से कहीं जा रहा था। रॉबर्ट्सगंज-घोरावल रोड पर शाहगंज कस्बे के मां शिवदेवी महाविद्यालय के पास गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में साईकिल सवार आ गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शीयों की मानें तो ट्रक का अगला और पिछला चक्का व्यक्ति के शरीर पर चढ़ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने मृतक की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस ने सिलेंडर लदे ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की कार्रवाई में जुट गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed