फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck laden with aluminum bound for Punjab goes missing in sonbhadra

UP: पंजाब के लिए निकला एल्यूमिनियम लदा ट्रक रास्ते से गायब, आठ माह में तीसरी बार हुई घटना; 76 लाख का था माल

Fri, 24 May 2024 09:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 May 2024 09:59 AM IST
सार

Sonbhadra News: तीन माह पूर्व फरवरी में भी मुंबई के लिए निकला ट्रक गुजरात से लापता हो गया था। इस मामले में पुलिस ने सभी माल के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले भी एक ट्रक आधे रास्ते से गायब हुआ था।

विज्ञापन
Truck laden with aluminum bound for Punjab goes missing in sonbhadra
लापता ट्रक की तलाश में पुलिस जुट गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान हिंडाल्को इंडस्ट्रीज से लुधियाना के लिए निकला एल्यूमिनियम लदा ट्रक लापता हो गया है। ट्रक पर करीब 21.165 मिट्रिक टन एल्यूमिनियम लदा था, जिसकी कीमत 76 लाख रुपये हैं। काफी तलाश के बाद भी कहीं पता न चलने पर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस लापता ट्रक की तलाश में जुट गई है। पिछले आठ माह में एल्यूमिनियम लदा ट्रक आधे रास्ते से गायब होने की यह तीसरी घटना है।

विज्ञापन


मुर्धवा स्थित एक्जिम लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी देवेंद्रनाथ मिश्रा ने पिपरी थाने में दी तहरीर में बताया कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड से वाणिज्यिक एल्युमिनियम उत्पादों से निर्मित सीट्स, रॉड्स व कोयला आदि के परिवहन के लिए एक परिवहन अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन


इस अनुबंध के अनुसार एक ट्रक को परिवहन के लिए मुर्धवा स्थित चौधरी रोड लाइंस के मालिक सुमेर चौधरी से लिया गया था। इस ट्रक को 11 मई को एल्युमिनियम लादकर पंजाब के लिए रवाना किया गया। आधे रास्ते जाने के बाद ट्रक का पता नहीं चल रहा। ट्रक चालक व मालिक का नंबर भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में बताया कि ट्रक चालक पंजाब के बटाला निवासी मनदीप सिंह और मालिक गुरदासपुर निवासी चमकौर सिंह ट्रक के साथ गए थे। दोनों के मोबाइल भी बंद हैं। ट्रक पर लगा जीपीएस का भी करनाल और घरौंदा टोल प्लाजा के बीच में अंतिम लोकेशन दिख रहा है। 


तहरीर में लिखा कि ट्रक पर लोड कुल 21.165 मिट्रिक टन एल्यूमिनियम का कुल मूल्य 76 लाख 59 हजार 389 रुपये है। पिपरी एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed