फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck killed a bike rider, killed two people, injured one, angry villagers shouted slogans against UP government in sonebhadra

सोनभद्र: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा दो लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 

Fri, 30 Apr 2021 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 30 Apr 2021 11:15 AM IST
सार

ग्रामीणों ने बभनी-अम्बिकापुर मार्ग को किया जाम

विज्ञापन
Truck killed a bike rider, killed two people, injured one, angry villagers shouted slogans against UP government in sonebhadra
हादसे के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में बभनी थाना क्षेत्र के अम्बिकापुर मार्ग पर पिपराखांड पैट्रोल पंप के पास मोड़ पर शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अम्बिकापुर से रेनुकूट की तरफ़ जा रहा बारह चक्का ट्रक आगे आगे जा रहे बाइक सवार को रौंद दिया।

विज्ञापन


जिससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक ब्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में उपचार के लिए भेजा। उधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्रेकर की मांग करते हुए सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक यहां ब्रैकर नहीं बनेगा तब तक हमलोग जाम नहीं हटायेंगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह अम्बिकापुर से रेनुकूट की तरफ तेज रफ्तार से ट्रक जा रही थी।ट्रक जैसे ही पिपराखांड पैट्रोल पंप के पास मोड़ के पास पहुंचा आगे आगे जा रही बाईक सवार को रौंदते हुए निकल गया।ट्रक के रौंदने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लल्लू (24) पुत्र रामजतन निवासी कुडपान थाना बसन्तपुर छत्तीसगढ़ का है। मृतकों में एक जरहू (26) पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी कुडपान थाना बसन्तपुर छत्तीसगढ़ के रूप में शिनाख्त हुई। दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने बभनी-अम्बिकापुर मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी,सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। प्रभारी निरीक्षक द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाया गया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं।सभी ग्रामीणों का यही कहना था कि सबसे पहले यहां ब्रेकर बनाया जाय इसके बाद जाम हटेगा। ग्रामीणों के उग्र रूप देखते हुए म्योरपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाया। लेकिन कोई समझने को तैयार नहीं था। सभी ग्रामीण सड़क पर जाम लगाये रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed