फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck got stuck in the mud towards the forest due to brake fail

Sonebhadra News: ब्रेक फेल होने से जंगल की ओर कीचड़ में फंसा ट्रक, लगा जाम

Thu, 04 Jul 2024 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Truck got stuck in the mud towards the forest due to brake fail
रेणुकूट। नगर में बृहस्पतिवार की भोर में एक राखड़ लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जंगल की तरफ चला गया। जिससे कीचड़ में फंस गया। ट्रक को हटाने के चक्कर में लंबा जाम लग गया। राहगीर घंटों परेशान रहे।
विज्ञापन

शक्तिनगर की ओर से राख लादकर आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल होने से चालक शंकर अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे धरिकार मोहल्ला के सामने जंगल की ओर जाने लगा। इस दौरान वह कीचड़ में फंसकर रुक गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

दोपहर ट्रक को क्रेन के माध्यम से निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन राख लदा होने से ट्रक हिला भी नहीं। काफी प्रयास के बाद भी इसे निकालने में लगे लोगों को खाली लौटना पड़ा। इस दौरान काफी देर तक सड़क जाम रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। ट्रक चालक शंकर ने बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिससे उसने ट्रक को दाहिनी और घुमा दिया जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अब ट्रक को खाली करके ही उसे यहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed