फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck driver sleeping on the road was trampled by an uncontrollable vehicle

सड़क पर सो रहे ट्रक चालक को बेकाबू वाहन ने रौंदा

Mon, 23 Aug 2021 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Truck driver sleeping on the road was trampled by an uncontrollable vehicle
विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के राज्य झारखंड के बंशीधर नगर थाना के बिलासपुर आरटीओ बैरियर के समीप सड़क ? - फोटो : SONBHADRA
जिले की सीमा से सटे झारखंड के बंशीधरनगर के पास रविवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक खड़ा कर सड़क पर सो रहे चालक को अज्ञात वाहन रौंदते हुए फरार हो गया। ट्रक चालक की चीख सुनकर जब लोग पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक यूपी के मैनपुरी जिले का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना घरवालों को दे दी गई है।
विज्ञापन

ट्रक पर मौजूद खलासी मैनपुरी जिले के अधुआ गांव निवासी हरिश्चंद्र के मुताबिक वह मैनपुरी के ही रिसौली गांव निवासी चालक योगराज (38) के साथ दिल्ली से माल लेकर जाजपुर जा रहे थे। गाड़ी खराब होने पर आरटीओ बैरियर के पास सुरक्षित स्थान देखकर चालक ने ट्रक खड़ा कर दिया। मालिक को इसकी जानकारी देने के लिए फोन मिलाया गया, लेकिन रात में फोन नहीं उठा तो दोनों ने वहीं रात्रि विश्राम का निर्णय लिया। हरिश्चंद्र ट्रक के केबिन में सो गया, जबकि योगराज ट्रक के बगल में चटाई बिछाकर सड़क पर लेट गया। रात्रि करीब दो बजे योगराज की चीख सुनकर उसकी नींद खुली तो देखा कि योगराज को किसी वाहन ने रौंद दिया है। उसका शरीर बुरी तरह जख्मी था। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सुबह घटनास्थल पर बंशीधरनगर थाने की पुलिस पहुंची। छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि मृतक के घरवालों और ट्रक मालिक को घटना की सूचना दी गई है। उनके आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed