{"_id":"5a0895c04f1c1bd9538bcabd","slug":"truck-crashes-death-crashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से खलासी दबा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटने से खलासी दबा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के नधिरा गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त ट्रक देखते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बभनी(सोनभद्र) । बकरिहवां-बीजपुर मार्ग पर थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में रविवार की सुबह अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गया। जिससे दबकर चंदौली स्थित चकिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी खलासी अब्बास(40) पुत्र फरीद की मौके पर मौत हो गई। जबकि सगा छोटा भाई चालक कौसर(36) बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेेन एवं जेसीबी की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
ट्रक चालक मृतक के छोटे भाई कौसर ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बकरिहवां-बीजपुर मार्ग पर बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में सामने से बालू लेकर आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बालू लादने चंदौली से मध्य प्रदेश जा रही खाली ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक से कूद कर भागते समय बड़े भाई अब्बास चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक रहा कि लोगों के देखते ही रोंगटे खड़े हो गए, क्योंकि सिर का पता ही नहीं चल रहा था। पुलिस के आने के बाद रेणुकूट से के्रन मंगाई गयी और जेसीबी की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस का कहना है कि धक्का मारकर भागने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन