फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck collides with tempo full of passengers, five dead, one from Sonbhadra

Sonebhadra News: सवारियों से भरे टेंपो में ट्रक ने मारी टक्कर, पांच की मौत, एक सोनभद्र का

Sat, 15 Jun 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with tempo full of passengers, five dead, one from Sonbhadra
यूपी सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिले में बृहस्पतिवार की रात सवारियों से भरे टेंपो में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें टेंपो सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई। छह अन्य लोग घायल हो गया। घटना श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के पास हुई।
विज्ञापन

मृतकों में से एक विंढमगंज के महुली का निवासी है। सभी घायलों का गढ़वा के राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। एनएच-75 पर गढ़वा-विंढमगंज मार्ग पर श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव स्थित आशुतोष महादेव मंदिर के पास टेंपो और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतना जोरदार थी कि टेंपो पलट कर पुल के नीचे चला गया। हादसे के बाद यात्रियाें की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। सभी यात्रियों को टेंपो से बाहर निकाला गया। उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच घायलों को मृत घाेषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के केशनाथ का पुत्र विमलेश कुमार कनौजिया (42), झारखंड के रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव निवासी अरुण भुइयां (30), विकेश भुइयां (20), राजा कुमार (21) व राजकुमार भुइयां (53) शामिल हैं।

घायलों में विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव के छोटूलाल भुइयां, रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के मिथिलेश भुइयां, उमेश भुइयां, राकेश भुइयां, मेराज अंसारी और भुइयां शामिल हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल गढ़वा झारखंड में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed