{"_id":"5940293c8664196a5d8b480b","slug":"trouble-is-getting-from-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से हो रही है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से हो रही है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
power cut
यूपी सरकार का ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बमुश्किल आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे इस उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि इसी तरह कटौती होती रही तो दूबेपुर सब स्टेशन पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्रामीणांें को 18 से 20 घंटे बिजली देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा अपने वादे पर खरी नहीं उतर रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को महज आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। नगवां ब्लॉक के दुबेपुर विद्युत सब स्टेशन से खलियारी, पड़री, पनिकप, रायपुर, वैनी, गोटीबांध, नंदना, मड़पा, चरगड़ा, दरेेंव, सुअरसोत, तेनुआ, दरमा, नौडिहा, रूतुआ, आमडीह, गुरवल, सरईगढ़, सोनबरसा, कोहरवल, देवरी मय देवरा आदि गांवों में विद्युत की आपूर्ति की जाती है।
चरगड़ा प्रधान यूसूफ अली, रामप्रीत यादव, लालता यादव, जितेंद्र पासवान, दिलीप कुमार, अनिल कुमार , अरूण कुमार ,विग्गन , रामलाल , अमृत लाल यादव, अमरेश, मंजू देवी, गुलाबी देवी, आदि का कहना है कि नक्सल क्षेत्रों में कटौती से काफी परेशानी हो रही है।