फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trouble is getting from power cuts

बिजली कटौती से हो रही है परेशानी

Tue, 13 Jun 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 13 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Trouble is getting from power cuts
power cut
यूपी सरकार का ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बमुश्किल आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे इस उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि इसी तरह कटौती होती रही तो दूबेपुर सब स्टेशन पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन



ग्रामीणांें को 18 से 20 घंटे बिजली देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा  अपने वादे पर खरी नहीं उतर रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को महज आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। नगवां ब्लॉक के दुबेपुर विद्युत सब स्टेशन से खलियारी, पड़री, पनिकप, रायपुर, वैनी, गोटीबांध, नंदना, मड़पा, चरगड़ा, दरेेंव, सुअरसोत, तेनुआ, दरमा, नौडिहा, रूतुआ, आमडीह, गुरवल, सरईगढ़, सोनबरसा, कोहरवल, देवरी मय देवरा आदि गांवों में विद्युत की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन



चरगड़ा प्रधान यूसूफ अली, रामप्रीत यादव, लालता यादव, जितेंद्र पासवान, दिलीप कुमार, अनिल कुमार , अरूण कुमार ,विग्गन , रामलाल , अमृत लाल यादव, अमरेश, मंजू देवी, गुलाबी देवी, आदि का कहना है कि नक्सल क्षेत्रों में कटौती से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed