फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Triveni Express will stop at Obra Dam and Karela Road station

Sonebhadra News: ओबरा डैम और करैला रोड स्टेशन पर रुकेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

Sat, 02 Aug 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Triveni Express will stop at Obra Dam and Karela Road station
अनपरा/चोपन। सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस अब ओबरा डैम और करैला रोड स्टेशन पर भी रुकेगी। शनिवार को करैला रोड स्टेशन पर सिंगरौली के सांसद डॉ. राजेश मिश्र के प्रतिनिधि ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन


अब गाड़ी संख्या 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस करैला रोड स्टेशन पर प्रतिदिन दो मिनट का ठहराव करेगी। ट्रेन यहां शाम 4:32 बजे पहुंचेगी और 4:34 बजे टनकपुर की ओर रवाना होगी। वहीं वापसी दिशा की गाड़ी संख्या 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस सुबह 6:56 बजे पहुंचेगी और 6:58 बजे प्रस्थान करेगी। इस सुविधा से करैला रोड व आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इसी तरह जारी सूचना के अनुसार जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11447) 3 अगस्त से ओबरा डैम स्टेशन पर सुबह 6:00 बजे पहुंचेगी और 6:02 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी दिशा की हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस (11448) इसी दिन सुबह 4:31 बजे आएगी और 4:33 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस (13025) 4 अगस्त से बरवाडीह स्टेशन पर रात 10:27 बजे पहुंचेगी और 10:29 बजे चलेगी। वापसी दिशा की भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस (13026) 7 अगस्त से सुबह 3:16 बजे बरवाडीह पहुंचेगी और 3:18 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबरा डैम पर हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस (13025) 5 अगस्त से रात 3:05 बजे और वापसी दिशा की ट्रेन (13026) 6 अगस्त से रात 10:38 बजे पहुंचेगी। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए ट्रेनों के ठहराव का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed