फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tribals get housing, otherwise they will agitate

आदिवासियों को मिले आवास, नहीं तो करेंगे आंदोलन

Tue, 04 Jan 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Tribals get housing, otherwise they will agitate
ओबरा के खैरटिया में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के टोला खैरटिया के खरवार बस्ती में मंगलवार को अपना दल-एस के जिला उपाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में आवास के लिए खैरटिया के आदिवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पात्रता के बावजूद आवास न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शिवदत्त दुबे ने बताया कि खैरटिया गांव सोनभद्र जिले का एक आदिवासी बाहुल्य गांव है। यहां के विधायक प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री भी हैं। फिर भी अभी तक ब्लॉक के अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण कई लोगों को आवास नहीं मिल पाया है। मांग की कि यहां के आदिवासी लोगों को आवास दिलाने के लिए जनप्रतिनिधि प्रयास करें। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मंगरु गुप्ता ने बताया कि बिल्ली मारकुंडी गांव सबसे ज्यादा राजस्व देता है फिर भी यहां के आदिवासी अति पिछड़े हुए हैं। छात्र नेता ठाकुर प्रसाद गोंड, शिवकुमार, भगवंती, मनिया, कबूतरी आदि ने मांग की कि अगर शीघ्र आदिवासियों को आवास नहीं दिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में चंद्रावती, शिव पूजन, राम बहाल, लच्छू, अनिल गोंड, मंगलेश, संजय, विकास, रामचंद्र, रीता, सुमित्रा, गुलाबी, फूल कुमारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed