फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tribal majority Dudhi got special economic package: IPF

आदिवासी बाहुल्य दुद्धी को मिले विशेष आर्थिक पैकेज : आईपीएफ

Tue, 19 Oct 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Tribal majority Dudhi got special economic package: IPF
सर्वाधिक पिछड़े क्षेत्र में शामिल आदिवासी बहुल दुद्धी के विकास के लिए सरकार को विशेष आर्थिक पैकेज देना चाहिए। यह मांग मंगलवार को आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के रासपहरी में जारी अनिश्चितकालीन धरने के आठवें दिन उठी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी में सहकारी खेती को प्रोत्साहन, ग्रामीणों को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराना, मनरेगा को कड़ाई से लागू करने की जरूरत है। जल संचय के लिए वाटर शेड कार्यक्रम, सिंचाई के लिए बरसाती नालों पर चेक डैम बनवाना भी जरूरी है। बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए दो-तीन गांव का कलस्टर बना कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करना व म्योरपुर, दुद्धी और बभनी स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी तरह की जांचें व इलाज की व्यवस्था भी होनी चाहिए। इस सबके लिए दुद्धी को विशेष आर्थिक पैकेज की दरकार है। उन्होंने कहा कि आदिवासी-दलित बच्चों विशेषकर लड़कियों के लिए निशुल्क आवासीय उच्च शिक्षा की व्यवस्था और दुद्धी में सरकारी दाल मिल लगाने के लिए धन का आवंटन भी करना चाहिए। धरने में आईपीएफ जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, मजदूर किसान मंच जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड, मंगरू प्रसाद गोंड, मनोहर गोंड, संजय गोंड, देव कुमार विश्वकर्मा, सुकवरिया देवी, अमरेशचंद पठारी, नंदलाल बैगा, बिरझन गोंड, महेंद्र कुमार गोंड, ज्ञानचंद गोंड, धौकल सिंह गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed