फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tribal girl kidnapped and sold in Rajasthan

Sonebhadra News: आदिवासी किशोरी को अगवा कर राजस्थान में बेचा

Mon, 02 Oct 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tribal girl kidnapped and sold in Rajasthan
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी किशोरी को अगवा कर राजस्थान में बेचने और जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। एसपी डाॅ. यशवीर सिंह को दिए शिकायती पत्र में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी (14) अगस्त के दूसरे सप्ताह में शाम को खाना बना रही थी। इसी दौरान वह कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। कुछ दिन पूर्व दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया। जिसपर दो व्यक्ति और उनकी लापता बेटी ने बात की। फोन करने वाले ने बताया कि वह राजस्थान से बोल रहा है। उसकी पुत्री को 2.70 लाख में सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला से खरीदा है, लेकिन बेचते वक्त उसने इसे अपनी बेटी बताया था। बाद में पता चला कि वो दूसरी लड़की है। आरोप है कि लड़की को वापस मांगने पर मोबाइल बंद कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने रीमा और दो अन्य लोगों पर अपहरण, लड़की को बेचने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन

शादी के लिए बनवा दिया फर्जी आधार
लड़की के पिता ने बताया कि अपहर्ताओं ने उसे करीब एक सप्ताह अपने घर पर ही रखा। इसके बाद सौदा तय होने पर शादी के लिए राजस्थान ले गए। वहां एक मंदिर में उसकी शादी रचा दी गई। शादी के लिए फ़र्जी आधार कार्ड भी तैयार कराया गसा, जिसमें नाबालिग की उम्र में पांच साल की वृद्धि की गई है। घटना को करीब डेढ़ माह बीत गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed