फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tree plantation carried out on Rahul Gandhi's birthday.

Sonebhadra News: राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया पौधरोपण

Fri, 19 Jun 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation carried out on Rahul Gandhi's birthday.
रॉबर्ट्सगंज में पौधरोपण करते कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता।स्रोत स्वयं
सोनभद्र। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की। चुर्क मोड़ स्थित निजी अस्पताल में युवा कांग्रेस ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन


पौधरोपण कार्यक्रम में आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण और जनजीवन का आधार हैं। बड़े प्रोजेक्टों के नाम पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई का कांग्रेस विरोध करेगी और किसानों, आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। कार्यक्रम में सूरज वर्मा, राहुल जैन, ओम प्रकाश राव, अखिलेश मिश्रा, सौम्य सोनकर रहे। उधर, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रक्तदान किया। शशांक मिश्रा ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, वरिष्ठ नेता राजेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य बताया। कार्यक्रम में रोहिल मिश्रा, मृदुल मिश्रा, अनुपम, बृजेश तिवारी, प्रदीप चौबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed