सोनभद्र। छपका स्थित विद्युत मरम्मत कार्यशाला का सदर विधायक भूपेश चौबे ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिकायत रजिस्टर की जांच की। इसमें शिकायतें लंबित होने और लापरवाही मिलने पर जेई को फटकार लगाई। कहा कि किसानों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर ट्रांसफॉर्मर बदलने के निर्देश दिए।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण शिकायत मिल रही है। कहा कि किसानों की सबसे ज्यादा शिकायतें ट्रांसफाॅर्मर न बदलने की आती हैं। इसलिए शिकायत मिलते ही 24 घंटे के अंदर या तो मरम्मत कराएं या ट्रांसफाॅर्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कराएं। लापरवाही बरतने वाले अधिकरी अंजाम भुगतने को तैयार रहें। विधायक ने कहा कि योगी सरकार किसानों व ग्रामीणों के लिए कई योजनाएं चल रही है। अधिकारियों लापरवाही कर रहे हैं, जो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जेई को निर्देश दिया कि उच्च स्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर किसानों और ग्रामीणों को भरपूर बिजली उपलब्ध कराएं। इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, विकास मिश्रा, गौरव शुक्ला, संतोष कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।