{"_id":"67c54e63ece255b59b0c2820","slug":"trailer-fell-into-ditch-after-breaking-house-in-sonbhadra-family-members-screaming-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मकान तोड़कर खाई में गिरा ट्रेलर..., परिजनों में मची चीख-पुकार; सोनभद्र में हुए हादसे से दहल गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मकान तोड़कर खाई में गिरा ट्रेलर..., परिजनों में मची चीख-पुकार; सोनभद्र में हुए हादसे से दहल गए लोग
Mon, 03 Mar 2025 12:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:08 PM IST
सार
यूपी के सिंगरौली-अनपरा मार्ग पर ट्रेलर अनियंत्रित हो गया था। वह एक मकान को तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। वहीं, पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मकान को तोड़ खाई में गिरा ट्रेलर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगरौली-अनपरा मार्ग पर रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क से करीब 15 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
सिंगरौली की ओर से आ रहा खाली ट्रेलर अनपरा में दुर्गा फिलिंग पेट्रोल पंप के आगे मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और सीधे एक मकान के ऊपर जा गिरा। हादसे के वक्त मकान में एक महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी, लेकिन संयोग रहा कि दोनों सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार सुबह ट्रेलर को वहां से हटवाया। मकान मालिक ने अनपरा पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन