फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trailer collides in collision, three transformers damaged

अनियंत्रित ट्रेलर ने खंभे में मारी टक्कर, तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Sat, 20 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Trailer collides in collision, three transformers damaged
अनपरा। वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थिति काशी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रेलर के धक्के से शुक्रवार की रात बिजली पोल सहित तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे क्षेत्र की लाइन ठप हो गयी। एनसीएल खड़िया से कोयला लेकर रेणुकूट की तरफ जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर काशी मोड़ के समीप सड़क के किनारे लगे पोल में धक्का मार दिया। इससे ढाई सौ केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर जिससे बिजली आपूर्ति होती है और 25-25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर जिससे टावर चलता है पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों पोल ट्रांसफार्मर की प्लिंथ तथा किनारे की बारी कटिंग भी टूट गई। इससे बजरंग नगर से लेकर वन विभाग बैरियर तक की आपूर्ति ठप हो गयी। घटना में बिजली विभाग को भी लाखों का नुकसान हुआ है। 24 घंटे से बिजली गुल रहने से नागरिक उमस भरी गर्मी से बिलबिला गए। लोगो ने आरोप लगाया कि कोल परिवहन में लगे ट्रेलर चालकों द्वारा नशे में होकर वाहन चलाया जाता है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। लगभग 20 घंटे से लाइन नही है। विधुत विभाग की लापरवाही के कारण 20 घंटे बाद भी वाहन को हटाकर कार्य शुरू नही कराए जाने से लोगो मे रोष व्याप्त है। इस संबंध में जेई कन्हैया तिवारी ने कहा कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। वाहन हटने के बाद ही कार्य शुरु हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed